Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, दो की मौत 13 घायल 

यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, दो की मौत 13 घायल 

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में उस समय हड़कंप मच गया जब 65 यात्रियों को लेकर बस दिल्ली से गोंडा की ओर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जा रही थी। तभी अचानक बस ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार ड्राइवर की और एक अन्य यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस टीम के द्वारा बचाव कार्य चलाया गया। ओर बस से 13 यात्रियों को घायल अवस्था में निकालकर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। वही दो लोगों की मौत के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतकों के परिवार को सूचना दी। इस घटना में मरने बाले चालक का नाम दीपक शुक्ला बताया जा रहा है जोकि प्रतापगढ़ का रहने वाला है। वही दूसरा शख्स का नाम किशन शुक्ला बताया जा रहा है, जोकि गोंडा जिले का रहने बाला है।