Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क किनारे मिली युवक की लाश,सनसनी

सड़क किनारे मिली युवक की लाश,सनसनी

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मेंडू रोड पर आज सुबह एक व्यक्ति की सड़क किनारे लाश पड़ी मिलने से क्षेत्र में भारी सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा सूचना पाकर थाना हाथरस गेट पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मेंडू रोड पर गांव सोखना के निकट सड़क के किनारे आज सुबह एक 34 वर्षीय व्यक्ति की लाश पड़ी मिलने से भारी सनसनी फैल गई और घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। वहीं मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र रामचरण निवासी शांतिपुरी कलोनी कोतवाली कासगंज के रूप में की गई है। मृतक की मौत कैसे हुई के कारणों की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। थाना हाथरस गेट प्रभारी मुनीश चंद्र का कहना है कि थाना पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है और मामले की जांच जीआरपी हाथरस सिटी द्वारा की जा रही है।