Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुजीब उर्रहमान बने सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष

मुजीब उर्रहमान बने सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष

हाथरस। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष रामकरन निर्मल द्वारा समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव हाजी फजलुर्रहमान के पुत्र एवं युवा सपा नेता मुजीब उर्रहमान को सपा लोहिया वाहिनी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।सपा नेता मुजीब उर्रहमान के सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने से सपा कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों तथा शुभचिंतकों में भारी हर्ष की लहर दौड़ गई है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से आशा की है कि वह पार्टी से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे।