Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिविर लगाकर बनाए गए गोल्डनकार्ड

शिविर लगाकर बनाए गए गोल्डनकार्ड

फिरोजाबाद। सदर विधायक के प्रयासों से श्रम विभाग व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान मे तीसरे दिन निशुल्क गोल्डन कार्ड कैंप शंकर वाटिका भगवान नगर में लगाया गया। जिसमें श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के इलाज हेतु 164 गोल्डन कार्ड बनाए गए। साथ ही 330 ई श्रमिक नवीन पंजीकरण कराए गए। शिविर में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, एएलसी एके सिंह, उपसभापति योगेश शंखवार, श्याम सिंह यादव, नरेश तोताराम, मनोज शंखवार, प्रेमचंद शंखवार, सतेंद्र सविता, सोबरन दिवाकर, विद्याराम शंखवार, प्रकाश भारद्वाज, भगवानदास शंखवार, केशवदेव शंखवार, डॉक्टर नवनीत शुक्ला, अमित गुप्ता, रितेश आर्या, राष्ट्रदीप सिंह भोला, राधेश्याम यादव, श्रम विभाग के शिव शंकरपाल, सुभाष भारती, डीपी सिंह, राकेश अग्रवाल, केजी पाठक, गजेंद्र, नरेंद्र, निखिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।