Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बेटियों को मदद की नहीं सिर्फ एक मौके की जरूरत 

बेटियों को मदद की नहीं सिर्फ एक मौके की जरूरत 

महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

हाथरस। मिशन शक्ति 3.0 अभियान के अर्न्तगत माह अगस्त से दिसम्बर 2021 की कार्ययोजना के अनुसार राम चन्द्र कन्या इंटर कॉलेज हाथरस में महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी डी0के0सिंह  के नेतृत्व में महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम द्वारा उपस्थित बलिकाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं यथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय निराश्रित पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, वन स्टॉप सेंटर आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई| साथ ही बताया गया की वर्तमान में बेटियों को आगे बढ़ने के लिए किसी की मदद की नहीं बल्कि एक मौके की आवश्यकता है अतः समस्त बालिकाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए अभी से एक उद्देश्य निर्धारित कर लेना चाहिए तथा इस से संबंधित किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन हेतु महिला कल्याण विभाग तहसील सदर अलीगढ़ रोड हाथरस पर आकर संपर्क कर सकती हैं। साथ ही हमें एकजुट होकर बालिकाओं एवं महिलाओं के हित में कार्य करना चाहिए। छात्रा कु0साधना वार्ष्णेय ने सभी बालिकाओं को संकट के समय हेल्पलाइन नम्बरों की मदद लेने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका द्वारा शसमस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उपस्थित बालिकाओं को समस्त विभागीय योजनाओं से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने तथा जीवन मे सही दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।इसअवसर पर जिला समन्वयक ज्योति तोमर तथा विद्यालय की अध्यापिकाऐं सुषमा सिंह, अमृता, हेमलता, मनीषा, सुमन, अनीता, सीमा, इंदु के अतिरिक्त कशिश दीपिका कीर्ति मंजरी गुंजन भूमिका आदि छात्राएं उपस्थित रही।