Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 1300 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

1300 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

सलोन/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्रवाई के अंतर्गत आज दिनांक 22अगस्त2021 को थाना सलोन पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त राजेश उर्फ भोले पुत्र दशरथ पटेल निवासी ग्राम मिश्रपुर मजरे इटौरा बुजुर्ग थाना सलोन रायबरेली को कुल 1300 ग्राम अवैध गांजा के साथ थाना क्षेत्र के खम्हरिया पूरे कुशल रोड से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 351/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक विवेक कुमार त्रिपाठी,आरक्षी आनंद चौहान और सर्वेश यादव,थाना सलोन,।