Friday, May 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » करंट लगने से मजदूर की मौत

करंट लगने से मजदूर की मौत

कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब] निजी मकान की सीवर लाइन डालने के लिए गड्ढा खोद रहे मजदूर का बिजली के तार पर हाथ छु जाने से करंट लगने के चलते मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आपको बताते चलें कि पूरा मामला मछरिया इलाके का है जहाँ रहने वाली रमजानी नाम की महिला के घर मे सीवर पाइप लाइन डालने का काम चल रहा था।जहाँ मंडी से इंद्रपाल पासवान को काम कराने के लिए लाया गया था।वही अचानक गड्ढा खोदने के दौरान जमीन के भीतर बिजली का तार आ जाने से अचानक मजदूर इंद्रपाल का हाथ छू गया, जिससे बिजली के करेंट की चपेट में आ जाने से मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी।वही मौत की सूचना मिलते ही मजदूर के परिजन मौके पर पहुँच गए और जमकर हंगामा शुरू कर दिया।हंगामा बढ़ता देख स्थानीय लोगो ने पुलिस को मामले की सूचना दी।मौके।पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|