Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एकात्म मानववाद विचारधारा के समर्थक थे पं. दीनदयाल उपाध्याय

एकात्म मानववाद विचारधारा के समर्थक थे पं. दीनदयाल उपाध्याय

महाराजगंज/ रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। ब्लॉक सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।भाजपाइयों ने ब्लॉक सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया है।इस दौरान मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शुभ चिन्तक व संगठन कर्ता थे और वो जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। साथ ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राज कुमार पासी, प्रधान संघ अध्यक्ष दद्दू सिंह, अतुल पांडे,विजय सिंह, काली प्रसाद,अंजनी गुप्ता श्रवण सिंह,अशोक सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।