Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान-मुहर सिंह

सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान-मुहर सिंह

हाथरस। समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी लोकसभा मुहर सिंह ने सासनी ब्लक के गांव उसवा, हडौली, नगला विजैया व मियां नगला में जन संपर्क किया। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत भी किया गया।जनसंपर्क के दौरान सपा नेता मुहर सिंह को लोगों ने बताया कि वे इस सरकार की जन विरोधी नीतियों से बहुत परेशान हैं। मंहगाई व बेरोजगारी अपने चर्म पर है। किसान की खेती, मजदूर की रोजी, युवा की बेरोजगारी और व्यापारी का धंधा चौपट है। गांव हडोली के लोगों ने शिकायत की कि गांव की सड़कें व खरंजा बेहद खराब हैं। परंतु आज तक किसी ने इन्हें ठीक नहीं कराया। सपा नेता मुहर सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास के लिए वे 2022 में आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाएं।गांव उसवा में मुहर सिंह का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया गया। जनसंपर्क के दौरान हबीब खां ग्राम प्रधान, लाल मौहम्मद पूर्व प्रधान, ड. रिजवान, लक्ष्मी बघेल पूर्व प्रधान, पुराण सिंह बघेल, रमेशचंद बघेल, कैलाश चंद जाटव, दिनेश जाटव, प्रेम पाल जाटव, धर्मेंद्र जाटव, धारा सिंह जाटव, गीतम सिंह जाटव, उदयवीर सिंह प्रधान, प्रेमसिंह कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा आदि अनेक लोग मौजूद थे।