Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विवाद में चटकी लाठियां,पांच घायल

विवाद में चटकी लाठियां,पांच घायल

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता।कोतवाली क्षेत्र के पूरे टेकई मजरे कमोली गांव में सहन की जमीन को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए।सभी घायलों को परिजनों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।रविवार की सुबह गांव निवासी जगदीश यादव व लाला के परिवार के बीच दरवाजे पर सहन की भूमि को लेकर कहासुनी होने लगी और थोड़ी ही देर में मामला मारपीट तक पहुंच गया।दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे।जिसमें एक पक्ष से लाला की पत्नी सुनीता व बेटी शीलू व प्रीती घायल हुई तथा दूसरे पक्ष से जगदीश की पत्नी शांति व बेटी कल्पना घायल हुई है।परिजनों की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया।जहां उनका इलाज किया गया है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों पर केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है