Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पीएम आवास योजना के तहत 75 हजार लाभार्थियों को सौंपी डिजिटल चाबी

पीएम आवास योजना के तहत 75 हजार लाभार्थियों को सौंपी डिजिटल चाबी

हाथरस। आजादी का 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव में मनाया जा रहा है। जिसके क्रम में कल लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 75 हजार लाभार्थियो को डिजिटल चाबी सौपीं गयीं। जिसका सीधा प्रसारण नगर पालिका टाउन हॉल में एकत्र हुये 200 लाभार्थियों को दिखाया गया तथा सरकार की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री योगी अिदत्यनाथ द्वारा बताया गया तथा सरकार की अन्य विकास परक योजनाओं की भी जानकारी लाभार्थियों को दी।इस मौके पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ,जिला नगरीय अभिकरण डूडा अधिकारी अनुपम गर्ग, विजय कुमार स्वर्णकार, यशूराज शर्मा, विनीत कुमार आर्य, मनोज कुमार गौतम, राजेश सिंह परिहार, आशीष अस्थाना, दिनेश गुप्ता, संजय कुमार शर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित थे।