ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी डलमऊ के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत आज दिनांक 09 अक्टूबर 2021 को थाना ऊंचाहार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध/गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त गण,1- सिराज पुत्र ताज मोहम्मद,2- आशीष वर्मा पुत्र राममूरत,निवासी ग्राम बरवालिया,याकूबपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़,3- अरुण कश्यप पुत्र भाईलाल प्रसाद निवासी ग्राम वाजिदपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ को 01 अदद मोबाइल फोन 01 मोटरसाइकिल तथा 01 अदद तमंचा व जिंदा कारतूस 315 बोर (अभियुक्त सिराज के पास से) को थाना क्षेत्र के पर्वत का पुरवा मोड से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त सिराज के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 465/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि उपरोक्त अभियुक्तों को उपनिरीक्षक अजय यादव,अजीत कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी सुमन कुमार कुशवाहा,आरक्षी अजय यादव एवं महिला आरक्षी विजयलक्ष्मी थाना ऊंचाहार(जनपद रायबरेली)की टीम ने नियमानुसार गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार हुए उपरोक्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Jansaamna