Tuesday, June 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा कीआइटी सेल की कार्यशाला, पार्टी की ताकत बनेगा सोशल मीडिया

भाजपा कीआइटी सेल की कार्यशाला, पार्टी की ताकत बनेगा सोशल मीडिया

हाथरस। भाजपा जिला कायार्लय पर भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की संयुक्त जिला कायर्शाला का आयोजन किया गया। कायर्शाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रमुख गौरव वार्ष्णेय उपस्थित रहे।कायर्शाला में सोशल मीडिया तथा आईटी विभाग  के कार्यों को ले कर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रमुख गौरव वार्ष्णेय  ने बताया कि भाजपा की सोशल मीडिया तथा आईटी विभाग की टीम में कायर् करने वाले साइबर योद्धाओं की जिम्मेदारी और दायित्व सबसे अधिक है। भाजपा की निभर्रता चुनाव में अपने इन योद्धाओं पर सबसे अधिक रहेगी। इसके लिये हमें अपनी टीम को बूथ स्तर तक मजबूत और प्रभावी बनाना होगा। जिसमें आगामी पन्ना प्रमुख अभियान से शुरुआत होगी। उसके बाद में हमारे बूथ तक के व्हाट्सअप ग्रुप का निमार्ण और उन सभी ग्रुप एडमिन का एक सम्मलेन आगामी कायर्क्रम की संरचना में शामिल है। इसके अलावा हर मोचेर् प्रकोष्ठ और प्रकल्प की सोशल मीडिया और आईटी टीम के सदस्य भी जिला सोशल मीडिया प्रमुख के नेतृत्व में कार्य करेंगे और प्रत्येक शक्तिकेंद्र पर आने वाले बूथों का व्हाट्सअप ग्रुप बनाना है तथा उसमें उसी बूथ पर रहने वाले पदाधिकारी ही जोड़े जायेंगे। इसके अलावा जिले के सोशल मीडिया पेज जैसे फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर के अलावा कू पर भी जिले में होने वाले प्रत्येक संगठनात्मक कायर्क्रमों की जानकारी अवश्य साझा करनी है।जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने प्रदेश सह प्रमुख सोशल मीडिया गौरव वार्ष्णेय का धन्यवाद किया तथा जिले में अपने बने सभी व्हाट्सअप ग्रुप की संख्या से उनको परचित कराया। उसके साथ ही आश्वासन दिया कि हाथरस जिला सोशल मीडिया पर पूर्ण रूप से सक्रिय और प्रभावी रहेगा। कायर्क्रम का संचालन जिला सोशल मीडिया प्रमुख पवन रावत ने किया।कायर्क्रम में अमन जैन, अंकुर गौड़, हरीश सेंगर, अजुर्न बाल्मीकि, विपिन शर्मा, आशुतोष पाठक, अचिर्त गौतम, अमन पराशर, गौरव अग्निहोत्री, राजकुमार पुंढीर, दुष्यंत कुमार, राजीव कुशवाहा आदि मौजूद थे।