Tuesday, May 20, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महापौर ने हवन-पूजन कर रखी सड़क निर्माण कार्य की नींव

महापौर ने हवन-पूजन कर रखी सड़क निर्माण कार्य की नींव

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य तेजी से कराएं जा रहे है। इसी क्रम में बुधवार को महापौर नूतन राठौर ने कई वार्डो में लगभग 87 लाख रूपए के सड़क निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य 15 वें वित्त आयोग की धनराशि से कराएं जाएंगे।बुधवार को महापौर नूतन राठौर ने क्षेत्रिय पार्षद के संग मौ. हरी नगर की गली नं.1, 2 एवं 3 में नाली व कलर्ड स्ट्रिप के साथ इ0लॉ0 सडक सुधार कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके बाद मौ. श्रीराम कालोनी में आर.सी.सी. नाली एवं कलर्ड स्ट्रिप के साथ इं.लॉ. सडक निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। वार्ड सं. 29 के मौ0 बघेल कालोनी एवं मौ. श्रीराम कालोनी में आर.सी.सी. नाली व कलर्ड स्ट्रिप के साथ इं.लॉ0 सडक निर्माण कार्य का श्रीफल फोड़कर शुभारम्भ किया। उन्होंने मौके पर संबंधित ठेकेदारों से गुणवत्ता पूर्वक एवं तय समय सीमा में निर्माण कार्य करने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के अलावा पार्षदगण विनामा देवी राठौर, गेंदालाल राठौर, सतेन्द्र कुमार, निहाल सिंह कुशवाहा, हरीओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, मनोज ताऊ, विजय शर्मा एवं स्थानीय निवासीगण आदि मौजूद रहे।