Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हस्ताक्षण अभियान चलाकर मतदान के प्रति किया जागरूक

हस्ताक्षण अभियान चलाकर मतदान के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत गांधी पार्क में एक वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। जिसमें लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।गुरूवार को गांधी पार्क में ब्राण्ड एम्बेसडर कल्पना राजौरिया के नेतृत्व में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षरण अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को मतदान के महत्व बताया गया। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु में लोगों मतदान करने का अधिकार प्राप्त हो जाता है। जिसके लिए अपना वोटर कार्ड बनवाऐं। मतदान करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। हस्ताक्षण अभियान में नितेश अग्रवाल जैन, विवेक अग्रवाल, पार्षद विजय शर्मा, सुनील भटनागर, संदीप अग्रवाल, सुनील दत्त गुप्ता, सीमा गुप्ता, किरण पांडेय, माया जैन, रोहित जैन, मुस्कान बंसल, रेणु बंसल, राखी जैन, वंदना जैन, जनार्दन माहेश्वरी, निशांत गर्ग, योगेंद्र प्रकाश जैन आदि मौजूद रहे।