Friday, May 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मेला देखने आए युवक की मोटरसाइकिल हुई चोरी

मेला देखने आए युवक की मोटरसाइकिल हुई चोरी

सलोन/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। बाजारों और मेले में चोरी की वारदातें थमने का नाम ही नहीं लेती है।चोरों के इन कारनामों से स्थानीय पुलिस के गश्त की पोल भी खुलती है।पुलिस चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर खड़ी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लोग उठा ले गए।
पीड़ित ने बताया कि वह बारावफात का मेला देखने के लिए घर से निकला था। रईस अहमद पुत्र अब्दुल खालिक निवासी वार्ड नंबर 12 मेलकेयना पश्चिमी कस्बा थाना सलोन निवासी ने अपनी मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर यूपी ३३ ए क्यू ४५७० को परशदेपुर रोड कस्बा अली अहमद के आवास के सामने खड़ी कर दी व मेला देखने चले आए।करीब 1 घंटे बाद जब वापस गए तो मोटरसाइकिल नदारद थी।पीड़ित ने मोटरसाइकिल चोरी की तहरीर थाना अध्यक्ष सलोन को दी है।मोटरसाइकिल चोरी की यह घटना पहली नहीं है।इससे पहले भी कई मोटर साइकिल चोरी हो चुकी है।जिसकी स्थानीय पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी।प्रार्थना पत्र लेकर खानापूरी की एवं आज तक एक भी चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद नहीं किया है।