Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » साढ़े चार लाख औषधीय पौधे लगाने वाले प्रधान विजय प्रताप सिंह सेंगर को किया सम्मानित

साढ़े चार लाख औषधीय पौधे लगाने वाले प्रधान विजय प्रताप सिंह सेंगर को किया सम्मानित

इटावा । आज बहेड़ा स्थित बृंदा हर्बल गार्डन के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कुँवर विजय प्रताप सिंह सेंगर को इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत की टीम ने पुष्पहार, पगड़ी एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत की तरफ से समाजसेवी सेंगर साहब को एक सम्मान पत्र भी भेंट किया गया। कुँअर विजय प्रताप सिंह सेंगर ग्राम पंचायत बहेड़ा के प्रधान एवं इटावा जिले के प्रधान संगठन के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा कृषि विज्ञान के साथ पूर्ण की है इसलिए आरम्भ से ही पेड़ पौधों में उनकी विशेष रुचि रही है। इसीलिए उन्होंने अपने पैतृक गांव बहेड़ा में एक शानदार ऐतिहासिक हर्बल पार्क का निर्माण किया है। जो अब तक इटावा जनपद का सबसे शानदार गार्डन बताया जा रहा है। इस गार्डन में काजू, बादाम, अखरोट, छोटी इलायची, किसमिस, अंजीर, लौंग, सहित लगभग एक हजार अलग अलग प्रजातियों के साढ़े चार लाख पौधे लगाए गए हैं। पार्क में ही एक शानदार का बनाया गया है जहां चायनीज, साउथ इंडियन,पंजाबी सहित कई तरह के व्यंजन भी उपलब्ध हैं। कुँवर विजय प्रताप सिंह सेंगर लगातार समाज मे बिना किसी जातिभेद के समान दृष्टि से पीड़ित लोगों की हरसम्भव मदद करते हुए नजर आ रहे हैं। और इसीलिए आज इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत के पदाधिकारियों ने उन्हें वरिष्ठ समाजसेवी का दर्जा देते हुए सम्मानित किया।