Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजा महेन्द्र प्रताप किले में  चलाया स्वच्छता अभियान

राजा महेन्द्र प्रताप किले में  चलाया स्वच्छता अभियान

हाथरस। युवा कायर्क्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी  दिव्या शर्मा एवं लेखा एवंकार्यक्रम सहायक ऊषा सक्सेना के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत विकास खण्ड मुरसान में राजा महेन्द्र प्रताप के किले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका मेघा शर्मा ने अपने युवा मंडल साथियों के साथ मिलकर राजा महेन्द्र प्रताप के किले पर जाकर 15 किलो प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया और किले को स्वच्छ व सुदंर रखने का प्रयास किया।इस दौरान राजा गरूण ध्वज व युवा मंडल के सदस्य तरूण शर्मा, अनुज शर्मा, पूजा शर्मा, आरती, संध्या उपस्थित थे।