Friday, May 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अखिलेश के गढ़ में पहुंचे राजा भैया

अखिलेश के गढ़ में पहुंचे राजा भैया

इटावा। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा के चुनाव में जिसको लेकर राजनीति पार्टियां ताल ठोकती हुई दिखाई दे रही है। वही आज जनसत्ता दल एस के संस्थापक राजा भैया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गढ़ इटावा में पहुंचे, जहां पर उनका जगह जगह पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा है कि जनता ने हम पर भरोसा किया ,है इसीलिए हम इटावा आए हैं। गठबंधन के बयान पर उन्होंने कहा अभी तक हम किसी से गठबंधन की बात नहीं कह सकते हैं। उम्मीद कम है कि हम किसी के साथ गठबंधन नही करेंगे। अगर पार्टी के लोगों का गठबंधन का इरादा होगा तो गठबंधन जरूर करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के चुनाव में 100 से अधिक सीटों पर हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी जिसको लेकर रणनीति तैयार कर ली गई है जगह जगह पर हमें सम्मान दिया जा रहा है और इसी सम्मान के साथ हम उत्तर प्रदेश में जरूर जीत हासिल करेंगे।