Tuesday, June 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जमीन को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने वृद्ध महिला से की मारपीट

जमीन को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने वृद्ध महिला से की मारपीट

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के सांवापुर नेवादा में सहन की जमीन को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने बुजुर्ग महिला को मारपीट कर घायल कर दिया।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी जगपती का आरोप है कि सोमवार को उसकी सहन की जमीन पर पड़ोस के ही कुछ लोगों द्वारा दरवाजा लगाया जा रहा था। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उन लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया है।कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।