Friday, September 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चोरी के मामले में वांछित को पकड़ा

चोरी के मामले में वांछित को पकड़ा

सिकंदराराऊ।कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पुरानी तहसील रोड स्थित बीआरसी के पास से चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को नगदी समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसआई सोबरन सिंह गश्त में मामूर थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि चोरी के मामले में वांछित चल रहा आरोपी कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने सूचना पर दबिश देकर आरोपी रवि पुत्र महेंद्र निवासी मोहल्ला गिहारा बस्ती नगला शीशगर थाना सिकंदराराऊ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1240 रुपए नकद बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार उक्त मामले में पुलिस 15 अक्टूबर को अन्य दो आरोपी अली पुत्र जब्बार निवासी मोहल्ला लौट कुआं नोखेल व अरमान पुत्र राजू निवासी मोहल्ला हाथीखाना नगला शीशगर थाना सिकंदराराऊ को पहले ही जेल भेज चुकी है।