Friday, October 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शांतिभंग में 3 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार

शांतिभंग में 3 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार

सिकन्द्राराऊ, जन सामना संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने आपस में झगडा कर रहीं 3 महिलाओं सहित 4 लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में सावित्री देवी पत्नी कैलाश, पूनम पत्नी सोनू, नेमवती पत्नी वेदभारती तथा वेदभारती पुत्र मनोहरलाल निवासीगण नौरथा ईशेपुर को गिरफ्तार किया है।