Tuesday, May 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महापौर ने कई वार्डो में लगभग 25 लाख के सड़क निर्माण कार्य की रखीं नींव

महापौर ने कई वार्डो में लगभग 25 लाख के सड़क निर्माण कार्य की रखीं नींव

फिरोजाबाद। नगर निगम महापौर नूतन राठौर ने मंगलवार को कई वार्डो में लगभग 25 लाख रूपए की धनराशि से कराये जा रहे सीसी सड़क एवं इंटरलॉकिग निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य 15 वें वित्त की धनराशि से सम्पन्न कराएं जायेंगे। मेयर नूतन राठौर ने सबसे पहले वार्ड सं. 47 के मौ. किशन नगर में लगभग 11 लाख 81 हजार नाली तथा कलर्ड स्ट्रिप के साथ इं.ला सडक निर्माण कार्य भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। वहीं वार्ड सं. 39 व 43 में लगभग 7 लाख 70 हजार से रेलवे स्टेशन तिकोनिया से राजाराम की पुलिया तक कलर्ड स्ट्रिप के साथ इ.ला. द्वारा साइड पटरी के निर्माण कार्य का शुभारम्भ श्रीफल फोड़कर कर किया। इसके बाद वार्ड सं. 46, मौ. टीला में लगभग छह लाख के निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर किया। इसके अतिरिक्त वार्ड सं. 39 स्टेशन रोड व वार्ड सं. 46 में चन्द्रवार गेट बाल्मीकि बस्ती में सी.सी द्वारा कराये गये सडक निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान पार्षदगण संतोष राठौर, गेंदालाल राठौर, ब्रजेश प्रधान, हाजी फिरोज, केशवदेव कुशवाहा, श्यामसिंह यादव, अमन गुप्ता, अमन तिवारी, लोकेश गुप्ता, प्राचीर गुप्ता, आशीष शर्मा ताहिर सिद्धीकी के अलावा मुकुल गुप्ता व मनी आदि मौजूद रहे।