Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला सहित दो बीमार लोगों की मौत

महिला सहित दो बीमार लोगों की मौत

फिरोजाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो लोगों की बीमारी के चलते मौत हो गयी। परिजनों ने संदेह दूर करने के लिए मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया।उत्तर क्षेत्र कौशल्या नगर निवासी 23 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी संजू मायके में काफी दिनों से बीमार चल रही थी। जिसके चलते उसकी आज मौत हो गयी। मृतका के मायका पक्ष ने बेटी के शव क पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया कि मृतका की ससुराल थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र में है। वही दूसरी घटना में थाना टूण्डला क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी 45 वर्षीय चन्द्रपाल पुत्र बाबूराम विगत दिन अपने साढू के घर गया था। जहॉ वह बीमार हो गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि परिजन मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की इच्छा से थाने पहुचे। जहॉ तहरीर देने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन हत्या की अशंका लगा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चल सकेगा।