Tuesday, May 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

पुलिस ने आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र पुलिस ने आठ वारंटियों को दंबिश के दौरान गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के सम्मुख पेश किया।बताते चले कि इन दिनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन में जिलाबदर/वारंटियों के खिलाफ गिरफ्तार करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मक्खनपुर पुलिस ने विगत रात्रि में दंबिश देकर नगला तुर्किया निवासी योगेश पुत्र रामवीर सिंह, मनीष कुमार पुत्र मोतीलाल को घर से गिरफ्तार कर लिया। वही नगला खंगर पुलिस ने भी नगला सदा निवासी राजपाल पुत्र परशुराम, उपेन्द्र सिंह पुत्र रामरतन, थाना नसीरपुर पुलिस ने वाछित चल रहे बाकलपुर निवासी देवेन्द्र पुत्र मंशाराम, थाना शिकोहाबाद पुलिस ने मौहल्ला खेडा निवासी छोटू पुत्र दयाशंकर उर्फ दयालू, थाना बसई मौहम्मदपुर पुलिस ने नगला बिना निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र श्रीराम, शंकरपुर निवासी सरनाम सिंह पुत्र रामकिशन को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि उक्त सभी लोग विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे थे।