Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कुये में गिरे नन्दी बाबा को निकाला

कुये में गिरे नन्दी बाबा को निकाला

हाथरस। मथुरा रोड़ पर सुन्दर बाग के सामने लाइन पार एक गौवंश शाम को कच्चे गहरे कूऐं में गिर पड़ा। जिसकी सूचना एसआई फायर बिग्रेड द्वारा भाजपा गौवशं प्रकोष्ठ.के प्रदेश कार्य समिति सदस्य व गौरक्षा हिन्दू दल के जिलाध्यक्ष शिवशंकर गुलाटी को दी। गुलाटी तुरन्त घटना स्थल पर पंहुच गये। घटना की सूचना गुलाटी ने थाना हाथरस गेट प्रभारी केशवदत्त शर्मा को दी तो घटना स्थल पर एसआई धीरेंद्र सिंह दलबल सहित आ गये। गुलाटी ने क्रेन व जेसीबी मशीन से नंन्दी बाबा को निकालने के लिये मालिक से वार्तालाप की तभी एसआई धीरेंद्र सिंह ने जनता को इकट्ठा कर गहरे कूऐं में से गौभक्तों ने मिलकर रस्सा से खींच कर नंन्दी बाबा को ठीकठाक बाहर निकाल लिया गया।