Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वाहन चोर बाइक सहित गिरफ्तार

वाहन चोर बाइक सहित गिरफ्तार

हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार चलाये जा रहे चैकिंग संदिग्ध वाहन, व्यक्ति अभियान के अनुपालन में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटना घटित करने वाले 1 शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से चोरी की 1 मोटर साईकिल हीरो होण्डा स्पलेंडर बिना नम्बर बरामद हुई है। पकड़े गए युवक ने पुलिस को अपना नाम तरुन पुत्र हीरा सिंह निवासी नगला अलिया थाना हाथरस जंक्शन बताया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राठी, एसआई राजेश कुमार,.हे.का. राजेन्द्र कुमार, साकिव हुसैन शामिल थे ।