Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा युवा मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान

भाजपा युवा मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान

सिकन्दराराऊ। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कस्बों में भाजपा नेता उदय पुंढीर ने युवा मोर्चा की टीम के साथ सदस्यता अभियान चलाया गया तथा भाजपा की नीतियों से लोगों को जागरूक किया। उदय पुंढीर के नेतृत्व में मिस्ड काल के माध्यम से काफी लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई तथा उन्होंने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने जो विकास किए हैं वह किसी से छिपे नहीं है। जनता भाजपा के साथ है।पुंढीर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम युद्घ स्तर पर होना चाहिए। पार्टी के हर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी निभानी चाहिए। केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर कृष्णा यादव, राज वार्ष्णेय, अमन गुप्ता, आलोक पुंढीर, पुष्पेंद्र कुमार आदि थे।