ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। भाजपा नेता अभिलाष चंद्र कौशल के नेतृत्व में आज ऊंचाहार चौराहे पर चलाया गया भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान।भाजपा नेता व ऊंचाहार विधानसभा 183 से भाजपा के संभावित उम्मीदवार अभिलाष कौशल द्वारा व्यापारियों व किसानों के बीच कैंप के माध्यम से सैकड़ों लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया गया।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के आह्वान पर कई जगह पर कैंप लगाकर हजारों सदस्य बनाने का काम हो रहा है।इस अवसर पर कौशल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार एवं प्रदेश की सरकार यानी मोदी व योगी के नेतृत्व में जो डबल इंजन की सरकार चल रही है इसमें आम जनमानस में खुशी का माहौल है और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए आतुर है और विश्व की सबसे बड़ी संगठन से जुड़कर लोग गर्व महसूस कर रहे है। सदस्यता अभियान में भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुड्डन यादव ,संदीप पटेल ,शेखर वर्मा अखिलेश कुमार ,कमलेश कुमार ,अभय चौरसिया ,प्रमोद कुमार, राम लखन यादव, रामराज ,कमलेश कुमार ,लव-कुश सरोज, रमेश अग्रवाल, पंकज चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।
Jansaamna