Tuesday, May 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बसपा नेता ने घायलों को पहुचाया अस्पताल

बसपा नेता ने घायलों को पहुचाया अस्पताल

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के जलेसर रोड पर एक बाइक सवार व एक महिला के दुर्घटना में घायल हो जाने पर सड़क किनारे पड़े घायल दोनों लोगों को बसपा नेता मौहम्मद सौबी कुरैशी द्वारा अस्पताल पहुंचा कर मानवता की मिसाल पेश की गई। जानकारी के मुताबिक एक मोटर साइकिल स्वामी हिमांशु वार्ष्णेय की मोटर साईकिल से आरती कश्यप का एक्सीडेंट हो गया और दोनों ही बहुत ही गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान वहां से निकलते वक्त बसपा नेता एवं बसपा के अलीगढ़ मंडल सेक्टर प्रभारी मौहम्मद सौबी कुरैशी ने घायलों को उठाकर एंबुलेंस एवं ई-रिक्शा से बागला हॉस्पिटल पहुंचाया एवं बागला हॉस्पिटल पहुंचकर उनका हालचाल जाना।