Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कोतवाली पर हुआ समाधान दिवस का आयोजन

कोतवाली पर हुआ समाधान दिवस का आयोजन

सिकंदराराऊ। शनिवार को कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस से सम्बंधित शिकायतें आई। जिनका समाधान करने को उपजिलाधिकारी ने राजस्व टीम को निर्देश दिए। समाधान दिवस होने के कारण सुबह से ही कोतवाली परिसर में शिकायतकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी । इस दौरान राजस्व एवं पुलिस से सम्बंधित कई शिकायतें आई। जिनका शीघ्र निस्तारण करने को अधिकारियों ने निर्देश दिए। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, एसआई सोबरन सिंह , एसआई प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।