Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुश्तैनी भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य कराने का आरोप

पुश्तैनी भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य कराने का आरोप

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। क्षेत्र के अकोढिया गांव निवासी एक युवक ने अपनी पुश्तैनी भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। गांव निवासी सच्चिदानंद श्रीवास्तव का आरोप है कि उसकी पुश्तैनी भूमि पर पड़ोसी द्वारा जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। जबकि उक्त भूमि का मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है।मना करने पर वह मारपीट पर आमादा है।कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है।जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।