Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अज्ञात वाहन ने नील गाय रौदी, मौत

अज्ञात वाहन ने नील गाय रौदी, मौत

हाथरस। कल देर रात्रि को आगरा रोड़ कोटा कपूरा चौराहा के पास एक नील गाय को किसी वाहन ने बुरी तरीके से टक्कर मार दी जिससे नील गाय की तुरन्त मौत हो गई। जिसकी सूचना सादाबाद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई सर्वेश कुमार ने भाजपा गौवंश प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य व गौरक्षा हिन्दू दल के जिलाध्यक्ष शिव शंकर गुलाटी को दी। गाय की मौत की खबर सुनकर गुलाटी रात्रि में ही अपने बेटे हरिओम गुलाटी को लेकर घटना स्थल पर पंहुच गये और गुलाटी ने एक जेसीबी मशीन को बुलाकर पुलिस के संरक्षण में गौभक्तों द्वारा दिया हुआ कपड़ा डालकर नील गाय का अंतिम संस्कार रात्रि में ही किया गया।