Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने की लूटपाट

दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने की लूटपाट

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। एक दुकान का ताला तोड़कर चोर हजारों का सामान उठा ले गए है।मामले की सूचना कोतवाली में दी गई है। क्षेत्र के ग्राम अकोढीया निवासी चन्द्र शेखर मिश्र की नारायणपुर गांव में परचून की दुकान है।मंगलवार की शाम को वह दुकान बंद करके अपने घर चले आए।बुधवार की सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था।अंदर जाकर देखा तो दुकान से कीमती समान गायब था।चोरी की घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।मामले की लिखित सूचना कोतवाली में भी दी गई है।कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है ।