Tuesday, May 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सांसद सोनिया गांधी द्वारा भेजे गए राशन किट का नगर में दिब्यांगों को किया गया वितरित

सांसद सोनिया गांधी द्वारा भेजे गए राशन किट का नगर में दिब्यांगों को किया गया वितरित

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय ऊंचाहार में सांसद सोनिया गांधी के द्वारा प्रेषित नगर के गरीबों को राशन किट का वितरण किया गया।जिसमें नगर के गरीब असहाय व चयनित विकलांगों को राशन दिया गया।राशन पाकर गरीबों नेे सांसद सोनिया गांधी की लंबी आयु की कामना की और प्रसन्नता व्यक्त किया। सांसद प्रतिनिधि के.एल. शर्मा जी व क्षेत्रीय पूर्व विधायक कुंवर अजय पाल सिंह जी के प्रबंधन में कांग्रेस कार्यालय के वितरण में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व ऊंचाहार विधानसभा के प्रभारी महेश प्रसाद शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मेहंदी हसन,वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबा भीखम सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शंभू शरण पाल,जिला युवा उपाध्यक्ष शाजू नक़वी महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष रेखा विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष नसरीन बानो, ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षरी अब्बास, अरुण प्रताप सिंह नगर अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश मंसूरी, छात्र नेता मोहम्मद इरफान, अब्बुसाद ,आबिदा बेगम ने वितरित में सहयोग किया,इसके साथ ही ज्ञानेंद्र सिंह ने भी कार्यक्रम में अपना विशेष योगदान दिया।