Friday, May 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बंदूक के बट से युवक पर हुए हमले में भी लापरवाही बरत रही पुलिस

बंदूक के बट से युवक पर हुए हमले में भी लापरवाही बरत रही पुलिस

ऊँचाहार/रायबरेली ,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के अरखा गाँव में एक युवक के साथ दबंगों द्वारा मारपीट किये जाने के मामले में कार्यवाही न होने से ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया, हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और कोतवाली प्रभारी ने मामले में पीड़ित पक्ष को कार्यवाही का आश्वासन भी दिया है।दरअसल गाँव निवासी अफरोज का आरोप है कि बुधवार की शाम दरवाजे पर गांव के ही युवक के साथ दो अज्ञात व्यक्ति आये और कट्टे की बट से व लात घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया।पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
बुधवार को कोतवाली पहुंचकर पीड़ित पक्ष के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया, ग्रामीणों का आरोप था कि कट्टे की बट से हमला करने के बाद भी मामले में पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है जबकि दबंगों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है।वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का भाई कोतवाली में होमगार्ड भी है इसीलिए पुलिस कार्यवाही से कतरा रही है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।