Friday, May 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो वाहन चोर पकड़े

दो वाहन चोर पकड़े

सासनी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार चलाये जा रहे सघन चैकिंग संदिग्ध वाहन, व्यक्ति अभियान के अनुपालन में थाना सासनी पुलिस द्वारा चोरी की घटना घटित करने वाले 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से घटना मे प्रुयक्त एक मोटर साइकिल अपाचे नं. यूपी 86 एसी/6320, चोरी का 1 मोबाईल फोन (सैमसंग) बरामद हुआ है। पकड़े गए वाहन चोर ने पुलिस को अपना नाम अंकित दीक्षित उर्फ भोला पुत्र राकेश कुमार दीक्षित निवासी ग्राम जिरौली थाना सासनी बताया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरीशचन्द्र गौतम, एसआई तसब्बुर अली, हे.का. नरेन्द्र सिंह, सिपाही हरिकेश कुमार शामिल थे।