Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कोरोना के नए वैरिएंट के प्रति किया गया जागरुक

कोरोना के नए वैरिएंट के प्रति किया गया जागरुक

फिरोजाबाद। विकासखंड जसराना के सभागार में चाइल्ड फंड दिशा प्रोग्राम के सौजन्य से कोविड-19 निगरानी समिति की बैठक खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामरक्षपाल सिंह के निर्देशन में हुई।बैठक में निगरानी समिति के सदस्यों को कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के बारे में सावधान रहने के बारे में समझाया गया। आम नागरिकों को कोविड-19 की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने को कहा। कार्यक्रम में चाइल्डफंड दिशा प्रोग्राम की ओर से प्रोग्राम अधिकारी सतवीर सिंह, कम्युनिटी मोबिलाइजर मोहित राजोरिया ने प्रतिभाग किया। बैठक में ग्राम निगरानी समिति के सदस्य, सचिव आदि लोग मौजूद रहे।