Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपाइयों ने दी सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

सपाइयों ने दी सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

सिकंदराराऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में सपाइयों ने तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के हेलीकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी एवं 11अन्य लोगों के निधन पर कैंडल जलाकर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महेंद्र सिंह सोलंकी, सपा नेता हरवीर सिंह तोमर, राहुल शर्मा पहलवान, सारिक मेव, वीरेंद्र जादौन, मुकुल ठाकुर, नदीम सैफी, अमन सोलंकी, अरुण ठाकुर, मनवीर चौधरी, पारस गुप्ता आदि मौजूद थे ।