Tuesday, May 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कैंपस प्लेसमेंट के तहत 52 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

कैंपस प्लेसमेंट के तहत 52 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

फिरोजाबाद। बीएस आईटीआई नगला विष्णु में सुजुकी मोटर ने कैंपस प्लेसमेंट में 52 छात्रों का चयन किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राइवेट एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक अजीत यादव ने किया। कैंपस प्लेसमेंट में 122 छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सुजकी मोटर ने 52 छात्रों का चयन किया। मुख्य अतिथि के रूप में नोडल प्रधानाचार्य केडी मिश्रा मौजूद रहे। वहीं सभी चयनित अभ्यर्थियों को आईटीआई के प्रधानाचार्य अमित कुमार ने उज्जवल भविष्य की कामना की।