Sunday, June 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियान

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियान

शिकोहाबाद। नगर के मैनपुरी तिराहा सराय पर कांग्रेस पार्टी द्वारा एक सदस्यता अभियान प्रियंका गांधी, अजय कुमार लल्लू व संदीप तिवारी जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार रामसेवक दास के नेतृत्व में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ-साथ पार्टी का घोषणा पत्र भी बांटे गए। पार्टी का घोषणा पत्र पढ़कर लोग उत्साहित दिखे। इस दौरान जिला महासचिव रामसेवक बैद्य, सुशील मथुरिया प्रदेश सचिव यंग ब्रिगेड सेवादल, चौधरी समीर कुरेशी प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक विभाग, नईम भाई, हारुन भाई ,भूरे, सलीम, नाजिम, श्यामबाबू, रंजीतबाबू, कल्लू, कालीचरण आदि उपस्थित रहे।