Tuesday, May 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों की समस्या को लेकर हुआ मंथन

व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों की समस्या को लेकर हुआ मंथन

फिरोजाबाद। उ.प्र उद्योग व्यापार मंडल महानगर की एक बैठक सुहागनगर बाजार समिति के अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई। जिसमें महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने चौपाल लगाकर चाय पर चर्चा करते हुए व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मंथन किया।महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी व्यापारियों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे है। व्यापारियों को कमजोर कड़ी की तरह आका जा रहा है। व्यापार मंडल द्वारा सात सूत्री मांग पत्र नगर निगम को कई बार दिया जा चुका है उनका समाधान नहीं हो पा रहा है। इसके विरोध में व्यापार मंडल 23 दिसंबर दिन गुरुवार को प्रातः 10ः30 बजे घंटाघर के चौराहा पर एकत्रित होकर पदयात्रा के रूप में नगर निगम में पहुंचेगे। जहॉ व्यापारियों की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में युवा महानगर अध्यक्ष सुफियान कुरेशी, सुनील कुमार सिंह, परशुराम लालवानी, अर्जित उपाध्याय, चरित्र मोहन जैन, विवेक कौशल, अनुराग शर्मा, गिरधर स्वरूप, आशीष गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, गजेंद्र कुमार गुप्ता, राकेश गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, राहुल कुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रदीप, कन्हैया लाल अग्रवाल आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।