Friday, May 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नल में पानी भरने को लेकर परिवारी जनों ने बुजुर्ग दंपति के साथ की मारपीट

नल में पानी भरने को लेकर परिवारी जनों ने बुजुर्ग दंपति के साथ की मारपीट

ऊँचाहार/रायबरेली ,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मजरे किशुनदासपुर गाँव में नल में पानी भरने को लेकर परिवारीजनों ने बुजुर्ग दम्पति को मारपीट कर घायल कर दिया।पीड़ितों ने कोतवाली में मामले की लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।गाँव निवासी बचई 63 वर्ष का आरोप है कि रविवार की सुबह उनकी पत्नी कृष्णा देवी पड़ोस में मौजूद नल में पानी भरने गयी थी,तभी परिवारीजनों ने पानी भरने से मना कर दिया। जब हमारी पत्नी ने उनका विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी और बीच बचाव करने आने पर हमें भी मारपीट कर घायल कर दिया।कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।