Tuesday, May 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हजारों की नगदी सहित नौ जुआरी गिरफ्तार

हजारों की नगदी सहित नौ जुआरी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। रामगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक स्थान से नौ जुआरियों को हजारों की नगदी व तॉस के पत्तो सहित दबोच लिया। जिनके खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में अभियोग दर्ज करने के बाद कार्यवाही की गयी।थाना रामगढ़ पुलिस ने विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र बाउण्डरी बाल के अंदर से नौ जुआरियों को हार-जीत की बाजी लगाते हुए दबोच लिया। पकडे गये जुआरियों में मुकेश जाटव पुत्र श्रीकिशन निवासी सैलई रामगढ़, शिवकुमार पुत्र सूबेदार यादव निवासी रैना नई आबादी जमुनानगर थाना दक्षिण, रामनरेश पुत्र रामगोपाल यादव निवासी कपावली थाना नारखी, सतीश जाटव पुत्र अनेक सिंह निवासी अब्बास नगर रामगढ़, जितेन्द्र बघेल पुत्र भूरी सिंह निवासी बघेल कालौनी थाना उत्तर, रोहित कुमार पुत्र पप्पू नाई नगला सराय नगला सिंधी, बृजेश कुमार यादव पुत्र रामकिशन ढकपुरा मटसैना, पंकज बाल्मीक पुत्र मदनलाल निवासी टापाकला मायापुरी थाना उत्तर, संजय कुशवाह पुत्र कालीचरन निवासी बघेल कालौनी थाना रामगढ़ बताये गये। पुलिस ने उक्त जुआरियों से 54 हजार 500 की नगदी व तॉस के पत्ते भी बरामद किये है।