Tuesday, June 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तहसील परिसर के आपूर्ति कार्यालय में लटका ताला,बाबू नदारद

तहसील परिसर के आपूर्ति कार्यालय में लटका ताला,बाबू नदारद

ऊँचाहार/रायबरेली ,पवन कुमार गुप्ता। तहसील परिसर में स्थित आपूर्ति कार्यालय का ताला हमेशा बंद रहने से लोग परेशान हो रहे हैं ।
सोमवार को परेशान लोगों ने आपूर्ति कार्यालय के सामने खड़े होकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी।लोगों का आरोप है कि एक महीने से लगातार परेशान हैं परंतु कभी बाबू मिलते हैं तो काम नहीं होता कभी कार्यालय बंद रहता है और आज तो कई घण्टे इंतजार के बाद भी आपूर्ति कार्यालय का ताला नहीं खुला।क्षेत्र के भीलमपुर गांव निवासी श्यामलाल,धोबहा गाँव निवासी नवरंग सिंह, कैथवल निवासी रमेश कुमार,महेश, नंदलाल, रमाकांत, बिंद्रा प्रसाद, राधा देवी ब्रह्म देवी, सीमा देवी अनूप कुमार सहित दर्जनों लोगों ने प्रदर्शन किया।