Friday, May 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मार्ग दुर्घटना में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत

मार्ग दुर्घटना में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।बीकरगढ़ गांव निवासी अधेड़ महिला बहन के यहां निमंत्रण में गई हुई थी।घर वापस लौटते समय गांव के पास चौराहे पर बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिरकर घायल हो गई।राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।जहां इलाज के दौरान देर रात महिला की मौत हो गई।
उक्त गांव निवासी राजकली 45 वर्ष अपनी बहन के बेटे अखिलेश के साथ बाइक से सोमवार को बहन के यहां किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गई हुई थी। शाम के वक्त घर लौट रही थी तभी गांव के पास चौराहे पर बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे गिरकर महिला घायल हो गई।जिससे महिला को गंभीर चोट आई।राहगीरों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी भेजा।जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।विधिक कार्यवाही की जा रही है।