Friday, May 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा कर रही है धर्म व जाति की राजनीति: सोलंकी

भाजपा कर रही है धर्म व जाति की राजनीति: सोलंकी

सिकंदराराऊ।भाजपा सरकार जन हित के अपने कार्यों से भटक गयी है। वह जाति और धर्म की राजनीति कर रही है। जनता से किये गए वादे भूल कर लोगों को भटकाने का कार्य कर रही है। सड़क, बिजली , पानी की समस्याओं से आम जनमानस त्रस्त है। किसान बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। परंतु सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार विकास के नाम पर खोखले वादे करती है।उक्त बातें समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव महेन्द्र सिंह सोलंकी ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान गाँव बघना ,परसौली, झींगुरा में कहीं।क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाथरस डम्बर सिंह, वरिष्ठ सपा नेता हरवीर सिंह तोमर, किसान मजदूर संगठन जिलाध्यक्ष निशान्त चौहान, पवन ठाकुर, रोहित राघव, आकाश ठाकुर, अरविंद यादव रामपुर, देवेंद्र बघेल रामपुर, सुभाष बघेल सिकंदराराऊ, डीएस यादव, त्रिमल यादव, अखिलेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।