Monday, June 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ननिहाल आये मासूम पर गिरी निर्माणाधीन दीवार,दर्दनाक मौत

ननिहाल आये मासूम पर गिरी निर्माणाधीन दीवार,दर्दनाक मौत

हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के गांव अइयापुर में आज एक मकान की दीवार गिर जाने से दीवार के पास खेल रहे बच्चों में से एक बच्चा दीवार के नीचे दब गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मासूम बच्चे की मौत की खबर से परिजनों एवं पूरे गांव में भारी हड़कंप एवं कोहराम मच गया है तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक बच्चा कल ही अपनी ननिहाल आया था।बताते हैं कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव अइयापुर निवासी नेम सिंह का धेवता कल ही अपनी मां के साथ अपनी ननिहाल आया था और 5 वर्षीय बालक रितिक उर्फ ऋषि कुमार पुत्र रिंकू निवासी गांव सुनरख वृंदावन मथुरा कल अपनी मां के साथ अपने ननिहाल घूमने आया था और आज वह अपनी नानी के घर के पास ही एक मकान के पास खेल रहा था और इसी दौरान एक मकान की नई निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। जिससे उक्त दीवार के नीचे उक्त बच्चा ऋषि दब गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।घटना की खबर से पूरे गांव में भारी हड़कंप एवं अफरातफरी मच गई और मौके पर तमाम लोगों की भीड़ दौड़ पड़ी और मलबे में से बच्चे को जैसे-तैसे निकाल कर तत्काल उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया तथा घटना की खबर से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है और उनका रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर बसपा के अलीगढ़ मंडल कोर्डीनेटर के. सी. निराला एड. भी अस्पताल पहुंच गये थे।