Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुरानी रंजिश के चलते चचेरे देवर ने फावड़ा प्रहार से किया भाभी को घायल

पुरानी रंजिश के चलते चचेरे देवर ने फावड़ा प्रहार से किया भाभी को घायल

गांव चैन नगरिया में पूजा करने जाते वक्त किया बार, घायल अलीगढ़ रेफर

सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव चैन नगरिया में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने अपने ही परिवार की महिला पर फावड़े से प्रहार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार मचने पर एकत्र होती ग्रामीणों की भीड़ को देखकर युवक भाग गया। घायल महिला को उपचार के लिए अलीगढ़ रैफर किया गया है। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गांव नगरिया चैन निवासी अनूप कुमार की पत्नी बबली बुधवार की देर शाम गांव के पथवारी मंदिर मेें दीपक जलाने को गई थी तो वहीं उसका चचेरा देवर आ गया और उस पर जोर से फावड़े से बार कर दिया। जिससे बबली एक चीख के साथ गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण एवं परिजन आ गए। जिन्हें आते देख आरोपी फावड़ा लेकर भाग गया। परिजन बबली को आनन-फानन में उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने बबली का उपचार करने के बाद गंभीर हालत होने के कारण अलीगढ़ रैफर कर दिया।
इधर सूचना पर गांव में प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद गौतम मय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच कर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। वहीं बबली के पुत्र विशाल उपाध्याय पुत्र अनूप उपाध्याय ने राजू उर्फ राजकुमार, राजेश पुत्रगण गोपाल, गोपाल पुत्र रामस्वरूप के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस कार्यवाही में जुटी है।