Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल

पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल

सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पंत चौराहे से महिला के साथ छोड़छाड़ करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।पुलिस के अनुसार गत 27 नवम्बर को क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि उसके ही गांव का ही निवासी आरोपी रामेश्वर उर्फ पप्पू पुत्र गोदी सिंह शौच को जाते समय पीछा करता है तथा छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर पीड़िता व उसके पति को जान से मारने की धमकी भी देता है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को तलाश करने में जुट गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।